
इंदौर। 15 अक्टूबर से 2 जनवरी तक इंदौर रीजन के हनुवंतिया में चलने वाले जल महोत्सव में आप इस बार स्कूबा डाइविंग का मजा भी ले सकेंगे। मध्यप्रदेश में पहली बार इस तरह के वाटर स्पोर्ट्स की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है की जल महोत्सव तीसरी बार हनुवंतिया में आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2015 में 10 दिन, 2016 में 1 माह और अब 2017 में ढाई महीने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन विकास निगम ने यहाँ वाटर स्पोर्ट्स की सारी व्यवस्थाएं की है। पर्यटक यहाँ हाउसबोट में भी ठहर सकते हैं। प्रदेश में सिर्फ एकमात्र हनुवंतिया में ही हाउसबोट भी है। यहाँ 2 हाउसबोट हैं जिनमे 3 3 कमरे बने हैं। इन हाउसबोट के साथ यहाँ 10 स्थाई कॉटेज बने है। इसके साथ ही एक निजी कंपनी के द्वारा यहाँ 100 से अधिक अस्थाई टेंट भी बनाए जा रहे हैं।